SC ने टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर बैन लगाने की याचिका पर केंद्र को जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर तत्काल बैन लगाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र और अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले शीर्ष अदालत ने यूपी में टेट्रा पैक में देसी शराब की बिक्री को चुनौती देने वाली ऐसी ही याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया था।