SC ने पति से पत्नी को ₹5 करोड़ देने को कहा, कहा- 'गुज़ारा भत्ता पति के लिए सज़ा नहीं होना चाहिए'
सुप्रीम कोर्ट ने एक शख्स के तलाक को मंज़ूरी देते हुए उसे अपनी पत्नी को स्थाई गुज़ारा भत्ता के रूप में ₹5 करोड़ का एकमुश्त भुगतान करने का निर्देश दिया है। बकौल कोर्ट, स्थाई गुज़ारा भत्ता राशि ऐसे तय की जानी चाहिए जिससे पति के लिए यह दंड ना हो और पत्नी के लिए अच्छा जीवन यापन सुनिश्चित कर सके।