SC ने यूपी सरकार को लगाई फटकार, कहा- हर मामले में आदेशों की अवहेलना कैसे कर रहे हैं?
सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद कैदियों की क्षमा याचिकाओं पर फैसले लेने में देरी के मामले की सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने सरकार से कहा कि हर मामले में हमारे आदेशों की अवहेलना कैसे कर रहे हैं। कोर्ट ने प्रक्रिया में देरी के लिए ज़िम्मेदार अधिकारियों के नाम बताने को कहा है।