SC ने विकिपीडिया को कोलकाता केस में पीड़िता का नाम व फोटो हटाने का दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने विकिपीडिया को कोलकाता में डॉक्टर के रेप-हत्या केस में पीड़िता का नाम व फोटो को उसकी वेबसाइट से हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है, "मृतक की गरिमा व निजता बनाए रखने के लिए यह शासकीय सिद्धांत है कि रेप व हत्या के मामले में पीड़िता/पीड़ित की पहचान उजागर नहीं की जानी चाहिए।"