SC प्रशासन ने केंद्र को लिखा पत्र, कहा- पूर्व CJI चंद्रचूड़ से तुरंत खाली कराएं बंगला
सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ से दिल्ली स्थित सरकारी बंगला खाली कराने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। पत्र के मुताबिक, पूर्व सीजेआई रिटायरमेंट के बाद भी इस बंगले में रह रहे हैं जबकि उन्हें यहां रहने के लिए दिया गया समय खत्म हो गया है। चंद्रचूड़ 2022-24 तक देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश रहे।