SC पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित विपक्ष के कई नेता भी मौजूद
राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने वकील प्रसन्ना एस और लीगल टीम के साथ गेट सी से सुप्रीम कोर्ट में प्रवेश किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सहित कई विपक्षी नेता भी वहां मौजूद हैं।