SC में लगी 'न्याय की देवी' की नई मूर्ति बनाने वाले शिल्पकार ने बताया CJI ने दिए थे क्या निर्देश
सुप्रीम कोर्ट में स्थापित 'न्याय की देवी' की नई मूर्ति बनाने वाले शिल्पकार विनोद गोस्वामी ने 'एनडीटीवी' को बताया है कि मूर्ति को तैयार करने में 3-महीने का समय लगा। उन्होंने बताया, "मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा था...ऐसी प्रतिमा बने जो हमारे देश की धरोहर, संविधान व प्रतीक से जुड़ी हो...प्रतिमा को गाउन की जगह साड़ी पहनाई गई है।"