SC से कार्टूनिस्ट हेमंत को नहीं मिली राहत, कहा- अभिव्यक्ति की आज़ादी का हुआ दुरुपयोग
सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर बनाए गए विवादित कार्टून मामले में अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि कुछ कलाकार अभिव्यक्ति की आज़ादी का दुरुपयोग कर रहे हैं जिसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। मालवीय ने 2021 में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कार्टून पोस्ट किए थे।