SCO बैठक में राजनाथ सिंह, बोले- सुरक्षा और कनेक्टिविटी से होगी सबकी आर्थिक तरक्की
ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सरकार प्रमुखों की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सुरक्षा, कनेक्टिविटी और आर्थिक अवसर एक-दूसरे को मज़बूत करते हैं। भारत ने 2026-2030 के बहुपक्षीय आर्थिक सहयोग कार्यक्रम का समर्थन किया और सहयोग को आम लोगों तक पहुंचाने पर ज़ोर दिया है।