SCO समिट की एडिटेड तस्वीर पर भारी आलोचना के बाद PAK पीएम ने शेयर की पूरी तस्वीर
SCO समिट की एडिटेड तस्वीर शेयर किए जाने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की भारी आलोचना हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटा दिया गया था। इसके बाद प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने समिट की पूरी तस्वीर शेयर की और लिखा, "मुझे पूरा भरोसा है...SCO लगातार मज़बूत होता रहेगा...अपने 3 अरब से अधिक लोगों के जीवन में सार्थक सुधार लाएगा।"