SDM के ड्राइवर ने UP में वर्दी पहने होमगार्ड से दबवाए पैर, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
कानपुर (यूपी) में वर्दी पहने हुए होमगार्ड का पैर दबाने का वीडियो वायरल हुआ है और पैर दबवाने वाला शख्स एसडीएम का ड्राइवर बताया जा रहा है। वहीं, 4 महीने पुराना बताए जा रहे वीडियो को लेकर चालक समेत दोनों होमगार्ड को निलंबित कर दिया गया है। चालक का कहना है कि उस समय तबीयत अचानक खराब हो गई थी।