SEBI का बड़ा फैसला, PSU को मिलेगी वॉलंटरी डीलिस्टिंग की सुविधा
सेबी ने 90% से अधिक सरकारी हिस्सेदारी वाले पीएसयू के लिए विशेष डीलिस्टिंग रूट की घोषणा की है। इसके तहत सिक्योरिटीज़ मार्केट लिस्टेड पीएसयू स्टॉक एक्सचेंज से स्वैच्छिक डीलिस्टिंग कर सकती हैं। सेबी के अनुसार, केवल 5 ऐसे पीएसयू हैं जहां सरकार की हिस्सेदारी 90% से अधिक है। वहीं, यह सुविधा बैंक, एनबीएफसी और बीमा कंपनियों पर लागू नहीं होगी।