SEBI ने ₹76,293 करोड़ की बकाया राशि को 'डिफिकल्ट टू रिकवर' श्रेणी में रखा

सेबी ने मार्च-2024 के अंत में ₹76,293 करोड़ के बकाया राशि को 'डिफिकल्ट टू रिकवर' (डीटीआर) श्रेणी में रखा है। डीटीआर बकाया वे हैं जिनका भुगतान सभी तरह के वसूली के प्रयास किए जाने के बावजूद नहीं किया गया। गौरतलब है, इन बकाए का एक बड़ा हिस्सा अदालत के आदेश से नियुक्त समितियों के समक्ष लंबित मामलों के कारण है।

Load More