SEBI ने अदाणी ग्रुप की पांच कंपनियों का केस ₹1.51 करोड़ में निपटाया
कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI को अदाणी ग्रुप ने पांच कंपनियों के खिलाफ चल रहे मामले को सेटल करने के लिए कुल ₹1.51 करोड़ का भुगतान किया है। यह मामला हिंडनबर्ग रिपोर्ट में उठाए गए रिलेटेड पार्टी ट्रांज़ैक्शंस और कॉर्पोरेट गवर्नेंस से जुड़े सवालों से जुड़ा था। सेटलमेंट के तहत अदाणी एंटरप्राइजेज़ ने ₹76.05 लाख दिए हैं।