SEBI ने एकम्स ड्रग्स समेत 4 कंपनियों को आईपीओ लाने की दी मंज़ूरी
बाज़ार नियामक सेबी ने एकम्स ड्रग्स ऐंड फार्मास्यूटिकल्स, गोल्ड प्लस ग्लास इंडस्ट्री लिमिटेड, सीगल इंडिया और ओरिएंट टेक्नोलॉजीज़ को आईपीओ लाने की मंज़ूरी दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कंपनियों ने फरवरी में सेबी के पास अपने आईपीओ के कागज़ात दाखिल किए थे। बकौल रिपोर्ट्स, सेबी ने नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी एसके फाइनेंस के आईपीओ को स्थगित रखा है।