SEBI ने ऐक्सिस कैपिटल की डेट मर्चेंट बैंकिग पर लगाई रोक
सेबी ने ऐक्सिस कैपिटल के डेट पब्लिक इश्यू के लिए मर्चेंट बैंकर बनने पर रोक लगा दी है। कंपनी अगले आदेश तक डेट सेगमेंट में सिक्योरिटीज़ के ऑफर फॉर सेल या अंडरराइटर या एरेंजर के रूप में भी सेवाएं नहीं दे सकेगी। दरअसल, एक आर्टिकल में कंपनी की तरफ से बरती गई अनियमितता के बारे में बताया गया था।