SEBI ने डेट सिक्योरिटीज़ के लिए 'क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर' किया अनिवार्य
SEBI ने डेट सिक्योरिटीज़ के लिए 'क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर' अनिवार्य कर दिया है ताकि निवेशक निवेश से पहले जोखिम का आकलन कर सकें। यह मीटर क्रेडिट रेटिंग को 6 स्तरों में बांटेगा। AAA रेटिंग पर सबसे कम जोखिम जबकि B और इससे नीचे की रेटिंग पर 'डिफॉल्ट' का उच्च से बहुत उच्च जोखिम होगा। शॉर्ट-टर्म रेटिंग के लिए अलग मीटर होगा।