SEBI ने नियामक चूक को लेकर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया पर लगाया ₹5.05 करोड़ का जुर्माना

बाज़ार नियामक सेबी ने मंगलवार को साइबर सुरक्षा और आपदा रिकवरी ढांचे का पालन न करने के लिए कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (आईसीसीएल) पर ₹5.05 करोड़ का जुर्माना लगाया। बकौल सेबी, आईसीसीएल को 45 दिन के भीतर जुर्माना भरना होगा। गौरतलब है, आईसीसीएल का 2007 में बीएसई लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में गठन हुआ था।

Load More