SEBI ने बैंकर्स के लिए शुरू किया क्रैश कोर्स, इनसाइडर ट्रेडिंग रोकने पर होगा फोकस
सेबी ने सीनियर बैंकर्स के लिए इनसाइडर ट्रेडिंग पर क्रैश कोर्स शुरू किया है। इसमें बैंकर्स को संवेदनशील जानकारियों के दुरुपयोग को रोकने के बारे में बताया जाएगा जिनका असर शेयरों की कीमतों पर पड़ सकता है। सेबी के अनुसार, बैंकर्स को प्राइस सेंसेटिव इंफॉर्मेशन के बारे में जागरूक करने से इनसाइडर ट्रेडिंग के मामलों में कमी आ सकती है।