स्टॉक ब्रोकर्स के नियम बदल सकता है SEBI, कारोबार और ग्राहकों के हिसाब से तय होगा कंप्लायंस
SEBI स्टॉक ब्रोकर्स के लिए ग्रेडेड कंप्लायंस व्यवस्था लाने पर काम कर रहा है जिसमें सभी ब्रोकर्स पर एक जैसे नियम लागू नहीं होंगे। ब्रोकर के कारोबार के आकार, ग्राहकों की संख्या और टेक्नोलॉजी पर निर्भरता के आधार पर कंप्लायंस तय किया जाएगा। SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने कहा कि इससे नियमों को आसान बनाने में मदद मिलेगी।