सरकार की गोल्ड बॉन्ड स्कीम का गजब परफॉर्मेंस, हर ग्राम पर मिला ₹9613 का मुनाफा
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 सीरीज़ VII में निवेश करने वालों को हर ग्राम पर ₹9,613 का मुनाफा हुआ है। RBI ने इसकी रिडेम्प्शन की कीमत ₹14,614/ग्राम तय की है जबकि 2020 में बॉन्ड ₹5,001/ग्राम पर जारी हुआ था। यानी निवेशकों को 192% रिटर्न मिला है और अगर किसी ने इसमें ₹1 लाख लगाए होते तो करीब ₹2.92 लाख हो जाते।