SGB की 2020-21 सीरीज़-I पर मिलेगा 230% का रिटर्न, RBI ने बताया रिडेम्पशन प्राइस

आरबीआई ने मंगलवार (28 अप्रैल) को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2020-21 सीरीज़-I के निवेशकों के लिए समय से पहले रिडेम्पशन की घोषणा की है। रिडेम्पशन के लिए कीमत ₹15,124/यूनिट तय की गई है। यह बॉन्ड ऑनलाइन खरीदने वालों को ₹4,589/ग्राम की दर से जारी किया गया था और इसने निवेशकों को करीब 230% का रिटर्न द‍िया है।

Load More