ShareChat लाएगी IPO, ₹3400 करोड़ जुटाने की है प्लानिंग
'ब्लूमबर्ग' के मुताबिक, भारतीय सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ShareChat और शॉर्ट वीडियो प्लैटफॉर्म Moj की पैरेंट कंपनी मोहल्ला टेक अगले साल IPO के ज़रिए $400 मिलियन (₹3,799 करोड़) जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी का अगले चार या पांच तिमाहियों में लिस्ट होने का लक्ष्य है। बकौल रिपोर्ट, ShareChat का सालाना रेवेन्यू $105 मिलियन से ज़्यादा हो गया है।