SIM कार्ड के गलत इस्तेमाल पर ₹50 लाख तक का फाइन, सरकार ने बताया- किन चीज़ों से बचें लोग
दूरसंचार विभाग ने बताया है कि फर्ज़ी तरीके से सिम कार्ड जारी करने/आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ करने पर 3-साल तक की जेल और ₹50 लाख तक का जुर्माना हो सकता है। बकौल विभाग, लोगों को जाली दस्तावेज़ों-धोखाधड़ी-जालसाज़ी से सिम कार्ड लेने/अपने नाम की सिम कार्ड दूसरों को देने/छेड़छाड़ किए गए आईएमईआई नंबर वाले उपकरणों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।