SIP में 5 साल की देरी कर सकती है ₹3 करोड़ का नुकसान, जानें कैसे
SIP में 5 साल की देरी रिटायरमेंट फंड ₹3 करोड़ तक कम कर सकती है। SEBI कैलकुलेटर के अनुसार, 25-की उम्र में सालाना 12% रिटर्न पर ₹10000/माह का निवेश 60 की उम्र में ₹6.43 करोड़ होगा जबकि 30-की उम्र में शुरू किया यहीं निवेश ₹3.5 करोड़ रहेगा। इसका कारण कंपाउंडिंग ब्याज है जो समय के साथ तेज़ी से बढ़ता है।