'ज्ञानेश कुमार को हटाओ, जंतर-मंतर वापस लो', SIR के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन

'पीपल अगेंस्ट SIR' के नेतृत्व में शुक्रवार को वामपंथी दल, छात्र संगठनों और किसानों ने गोल डाकखाने से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और जंतर-मंतर को वापस प्रदर्शन-स्थल बनाने की मांग की। धारा-163 लागू होने के कारण पुलिस ने मार्च रोका और कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

Load More