SIR प्रक्रिया के दौरान BLO घर आए और आप न मिलें, तो क्या होगा?
चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान BLO के मतदाता के घर जाने पर वहां कोई नहीं मिलता तो वोटर का नाम नहीं कटता है। BLO कम-से-कम तीन बार विज़िट करता है और वह गणना फॉर्म छोड़ सकता है। अधिकारी फोन पर संपर्क कर सकते हैं और मतदाताओं को वेरिफिकेशन सेंटर आने के लिए कह सकते हैं।