चुनाव आयुक्त सही से काम नहीं कर पा रहे, सांविधानिक अपराध है: SIR पर आपत्ति की रिपोर्ट पर अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 10 महीनों में 2 चुनाव आयुक्तों के SIR प्रक्रिया पर 14 बार आपत्ति जताने वाली रिपोर्ट पर कहा कि सभी चुनाव आयुक्त अपना सही काम नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, "कुछ लोगों द्वारा सत्ता की कठपुतली बनकर लोकतंत्र को धोखा देना सांविधानिक अपराध है। ये लोकतंत्र को मिटाने के षड्यंत्र से कम नहीं।"