SIR पर बोले पूर्व राजनयिक नवदीप सूरी, नागरिकता साबित करने में मुझे भी दिक्कत
पूर्व राजनयिक नवदीप सूरी ने चुनाव आयोग से SIR संबंधी प्रक्रिया पर कहा है, "मेरे पास वोटर ID और आधार कार्ड के अलावा भी दूसरे दस्तावेज़ हैं।" उन्होंने कहा, "अगर 3 देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद भी मुझे अपनी नागरिकता साबित करने में परेशानी हो रही है तो आम नागरिक का क्या हाल होगा?"