अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- मेरा नया परिवार
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बेंगलुरु में SIR विरोधी प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद शहर से मिले प्यार-स्नेह के लिए आभार जताया है। उन्होंने पत्रकार गौरी लंकेश की बहन कविता लंकेश संग अपनी तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें अपना नया परिवार बताया। तस्वीरें में कविता अभिजीत के माथे को चूमते और उन्हें गले लगाते नज़र आ रही हैं।