'सिलेक्टिव क्रिटिसिज़्म क्यों, SIR में दिक्कत है तो प्रियंका चुनाव कैसे जीतीं?: चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने SIR प्रक्रिया पर विपक्ष की आलोचना को 'सिलेक्टिव क्रिटिसिज़्म' बताया है। उन्होंने सवाल किया कि यदि प्रक्रिया गलत थी तो प्रियंका गांधी चुनाव कैसे जीतीं? चिराग ने कहा कि उन्हें भी कुछ चिंताएं थीं और चुनाव आयोग ने एक दिन पहले उठाए गए सवालों का बिंदुवार जवाब दिया, जिससे वह संतुष्ट हैं।