Sobha Limited में हुई ₹865 करोड़ की ब्लॉक डील, 4.5% तक गिरे कंपनी के स्टॉक
सोभा लिमिटेड में शुक्रवार को ₹865 करोड़ की ब्लॉक डील हुई जिसके बाद कंपनी के शेयर कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर 4.5% तक लुढ़क गए। कंपनी के 47.5 लाख शेयरों (करीब 5%) की बिक्री हुई है और ट्रांज़ैक्शन ₹1,825/शेयर की औसत कीमत पर हुआ है। सोभा लिमिटेड का बाज़ार पूंजीकरण गिरकर ₹19,200 करोड़ पर आ गया है।