SpaceX ने अपने सबसे शक्तिशाली सुपर हेवी रॉकेट बूस्टर का किया परीक्षण
स्पेसX ने स्टारशिप की 12वीं इंटीग्रेटेड फ्लाइट टेस्ट से पहले अपने सबसे शक्तिशाली सुपर हेवी रॉकेट बूस्टर का परीक्षण किया है। इसमें नए V3 मॉडल के सभी 33 रैप्टर इंजनों को पूरी ताकत से चलाया गया। बूस्टर, लॉन्च माउंट से जुड़ा रहा जबकि इंजनों ने लाखों पाउंड का थ्रस्ट पैदा किया और इलाके में धुएं के विशाल बादल फैल गए।