SpiceJet ने छंटनी की शुरू, 500 से ज़्यादा कर्मचारियों पर असर पड़ने की आशंका: रिपोर्ट
'द इकोनॉमिक टाइम्स' के अनुसार, स्पाइसजेट ने विमानों के बेड़े में कमी और वित्तीय संकट के चलते कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। पहले चरण में 500 से ज़्यादा कर्मचारियों के प्रभावित होने की संभावना है। एयरलाइन ने लगभग 62 इंजीनियरों के लिए नोटिस पीरियड माफ कर दिया है और कई को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है।