Sprayking ने किया बोनस शेयर का एलान, 5 साल में 1920% दे चुका है रिटर्न
ब्रास कंपोनेंट्स और पार्ट्स बनाने वाली कंपनी स्प्रेकिंग लिमिटेड ने बोनस शेयर का एलान किया है जिसके तहत इक्विटी शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर मिलेंगे। इस स्टॉक ने पिछले एक साल में 31% का रिटर्न और पिछले 5 वर्षों में 1920% का रिटर्न दिया है। आज (सोमवार) स्प्रेकिंग लिमिटेड का शेयर 2.35% चढ़कर ₹40.00 पर बंद हुआ।