SRH के खिलाफ जीत के बाद LSG के कप्तान ऋषभ पंत के गले लगे संजीव गोयनका, वायरल हुई तस्वीर
एलएसजी ने गुरुवार रात एसआरएच को 5 विकेट से हराकर आईपीएल-2025 में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस दौरान एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने कप्तान ऋषभ पंत को गले लगा लिया जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। गौरतलब है कि एसआरएच द्वारा मिले 191 रनों के लक्ष्य को एलएसजी ने 16.1 ओवर में हासिल कर लिया।