SRH के प्रफुल्ल हिंगे के फॉलोअर्स की संख्या 24 घंटे में 3000 से बढ़कर हुई 3.7 लाख
आईपीएल-2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) के लिए हीरो रहे प्रफुल्ल हिंगे के इंस्टाग्राम पर एक दिन में लगभग 3.5 लाख फॉलोअर्स बढ़ गए। दोनों टीमों के बीच सोमवार को मैच से पहले गेंदबाज़ के 3000 फॉलोअर्स थे जो अब 3.77 लाख हो गए हैं। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट झटके थे।