SRH के बॉयकॉट की उठी मांग, पाक खिलाड़ी को सनराइज़र्स लीड्स ने खरीदा तो भड़के फैन्स
भारतीय सेना का अपमान करने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को इंग्लैंड की लीग 'द हंड्रेड' के ऑक्शन में अपनी टीम सनराइज़र्स लीड्स के लिए खरीदने पर एसआरएच की मालकिन काव्या मारन की आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर 'Boycott SRH' ट्रेंड कर रहा है। एक व्यक्ति ने लिखा, "सनराइज़र्स का नाम बदलकर 'जिहादीराइज़र्स' करना चाहिए।"