SRH ने IPL के इतिहास में MI के खिलाफ सबसे बड़ा सफल रन चेज़ किया दर्ज
सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बुधवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में अपना छठा मैच जीता। एमआई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 243/5 का स्कोर बनाया था जिसे एसआरएच ने 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। गौरतलब है कि यह एमआई के खिलाफ आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा सफल रन चेज़ है।