SRH ने IPL 2026 में दर्ज की अपनी 5वीं जीत, अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची

सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 5 विकेट से हराकर आईपीएल-2026 में अपनी 5वीं जीत दर्ज की है। साथ ही वो अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। आरआर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 228/6 का स्कोर बनाया जिसे एसआरएच ने 18.3 ओवरों में हासिल कर लिया। एसआरएच के इशान किशन ने सर्वाधिक 74(31) रन जड़े।

Load More