SRK को नोटिस मिलने के बाद अक्षय कुमार की विमल एड के लिए मांगी गई माफी फिर आई सामने
अक्षय कुमार ने 2022 में विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर आलोचना का सामना करने के बाद माफी मांगी थी। यह बयान अब फिर सामने आया है जब शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विज्ञापन को लेकर FDA नोटिस मिला है। अक्षय ने कहा था, “मुझे खेद है...मैं आप सभी, अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से माफी मांगता हूं।"