SSC CGL परीक्षा पास करने के बाद किन पदों पर मिलती है नौकरी?
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सीजीएल परीक्षा पास करने के बाद केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर नौकरी मिलती है। सीएजी में ऑडिटर और अकाउंटेंट भी इसी परीक्षा के ज़रिए भर्ती होते हैं। वहीं, इसके ज़रिए सीबीडीटी और सीबीआईसी में इंस्पेक्टर व सीबीआई और एनआईए में सब-इंस्पेक्टर समेत अन्य कई पदों पर नौकरियां मिलती हैं।