SSC JE 2024 की फाइनल वैकेंसी की हुई घोषणा, 1701 पदों पर होगी भर्ती
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने एसएससी जेई (सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) भर्ती के लिए पदों की संख्या जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 1701 पदों पर भर्ती की जाएगी जिनमें एससी के लिए 322 पद, एसटी के लिए 165 पद, ओबीसी के लिए 480 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 171 पद और अनारक्षित के लिए 563 पद शामिल हैं।