SSC JE भर्ती परीक्षा के पेपर-2 की तारीख हुई घोषित, जारी हुआ शेड्यूल
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती परीक्षा के पेपर-2 की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 6 नवंबर 2024 को किया जाएगा और इसे लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वहीं, जिन उम्मीदवारों ने एसएससी जेई पेपर-1 परीक्षा उत्तीर्ण की थी केवल वे ही अगले चरण के लिए उपस्थित हो सकेंगे।