SSC जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती में जोड़े गए 14000 से अधिक पद, अब 53690 पदों पर होगी भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती की रिवाइज़्ड वैकेंसी का अपडेट शेयर किया है जिसमें जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल की पिछली रिक्तियों में 14,000 से अधिक पद जोड़े गए हैं। पहले 39,481 पदों पर भर्ती होनी थी लेकिन अब 53,690 पदों पर भर्ती की जाएगी। 4-25 फरवरी के बीच एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।