SSC ने कॉन्स्टेबल जीडी के 39,000 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कॉन्स्टेबल जीडी के 39,481 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए 5 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए 10वीं पास लोग भी आवेदन कर सकते हैं।