SSC ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 312 पदों पर निकाली भर्ती, 25 अगस्त तक करें आवेदन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 312 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 25 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18-30 साल होनी चाहिए। परीक्षा के अक्टूबर-नवंबर 2024 में होने की संभावना है।