SSC ने जारी किया 2025-26 के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 2025-26 के लिए भर्ती परीक्षाओं का टेंटेटिव कैलेंडर जारी किया है। सीजीएल परीक्षा 2025 के लिए 22 अप्रैल 2025 को नोटिफिकेशन जारी हो सकता है और जून-जुलाई में टियर-1 परीक्षा हो सकती है। वहीं, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बलों में सब-इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन 16 मई 2025 को जारी हो सकता है।