SSC ने जारी किया परीक्षाओं का शेड्यूल; दिल्ली पुलिस SI, कोस्ट गार्ड व स्किल टेस्ट की डेट जारी
एसएससी ने नवंबर-2026 में होने वाली 3 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। इसमें कोस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा, विभागीय टाइपिंग व स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट और दिल्ली पुलिस व CAPF सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का पेपर-II शामिल है। कोस्ट गार्ड के दोनों बैचों की परीक्षा 17-18 नवंबर, टाइपिंग और स्टेनोग्राफर टेस्ट 20–21 नवंबर और दिल्ली पुलिस SI पेपर-II परीक्षा 28-नवंबर को होगी।