SSC ने दिल्ली पुलिस, CGL, GD व CHSL समेत 20 भर्तियों का एग्ज़ाम कैलेंडर किया जारी
एसएससी ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल, सीजीएल, जीडी और सीएचएसएल समेत 20 भर्ती परीक्षाओं का वर्ष 2025-26 के लिए एग्ज़ाम कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के अनुसार, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एग्ज़ीक्यूटिव भर्ती के लिए विज्ञापन 2 सितंबर 2025 को जारी होगा और आवेदन 1 अक्टूबर तक किए जाएंगे। वहीं, जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती का विज्ञापन 11 नवंबर 2025 को जारी होगा।